रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 6 दिसंबर को भारत की यात्रा पर 2023

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 6 दिसंबर को भारत की यात्रा पर 2023

पुतिन भारत यात्रा: भारत-रूस के बीच कई द्विपक्षीय समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर, लिए जाएंगे कई महत्वपूर्ण फैसले

भारत-रूस के बीच कई द्विपक्षीय समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 6 दिसंबर को भारत की यात्रा पर आएंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इश दौरान करीब 10 द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे जो काफी महत्वपूर्ण हैं।

 

मास्को, एएनआई: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 6 दिसंबर को भारत की यात्रा पर आएंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के बीच वार्ता के बाद दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों में 10 द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने TASS के हवाले से कहा है कि, “लगभग 10 द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जो काफी महत्वपूर्ण हैं और इनमें कुछ अर्ध-गोपनीय भी शामिल हैं।” उन्होंने कहा, “उन पर अभी भी काम चल रहा है। हमें विश्वास है कि यात्रा के दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *