Bihar Board: 10th Admit Card released 2022 2023
बिहार बोर्ड: दसवीं के एडमिट कार्ड जारी, 20 जनवरी से प्रैक्टिकल और 17 फरवरी से शुरू होंगी थ्योरी की परीक्षाएं

बीएसईबी 10वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। वहीं परीक्षा में 17 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। वहीं परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
नई दिल्ली एजुकेशन डेस्क: बिहार बोर्ड ने दसवीं कक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी (Bihar School Examination Board, BSEB) ने दसवीं कक्षा के एडमिट कार्ड 2022 आज यानी 8 जनवरी, 2022 को ऑफिशियल वेब पोर्टल secondary. biharboardonline.com पर रिलीज किया गया है। ऐसे में स्कूल अब आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार दसवीं एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए स्कूलों को अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद स्कूल कार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे।
इन तिथियों का रखें ध्यान
बिहार बोर्ड मैट्रिक के एडमिट कार्ड- 8 जनवरी, 2022 जारी
आंतरिक मूल्यांकन/प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख- 20 जनवरी से 22 जनवरी 2022
बीएसईबी 10वीं थ्योरी परीक्षा- 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022
वेबसाइट scondary.biharboardonline.com