Hindi Grammar – Single Word & हिंदी व्याकरण – एकल शब्द 2023
हिंदी व्याकरण – एकल शब्द & Hindi Grammar – Single Word
Part :- 01
१.जो दिखाई न दे – अदृश्य
२.जिसका जन्म न हो – अजन्मा
३.जिसका कोई शत्रु न हो – अजातशत्रु
४.जो बूढ़ा न हो – अजर
५.जो कभी न मरे – अमर
६.जो पढ़ा -लिखा न हो – अपढ़ ,अनपढ़
७.जिसके कोई संतान न हो – निसंतान
८.जो उदार न हो – अनुदार
९. जिसमे धैर्य न हो – अधीर
१०.जिसमे सहन शक्ति हो – सहिष्णु
११.जिसके समान दूसरा न हो – अनुपम
१२.जिस पर विश्वास न किया जा सके – अविश्वनीय
१३.जिसकी थाह न हो – अथाह
१४.दूर की सोचने वाला – दूरदर्शी
१५.जो दूसरों पर अत्याचार करें – अत्याचारी
१६.जिसके पास कुछ भी न हो – अकिंचन
१७.दुसरे देश से अपने देश में समान आना – आयात
१८.अपने देश से दुसरे देश में समान जाना – निर्यात
१९.जो कभी नष्ट न हो – अनश्वर
२०.जिसे कोई जीत न सके – अजेय
२१.अपनी हत्या स्वयं करना – आत्महत्या
२२.जिसे दंड का भय न हो – उदंड
२३.जिस भूमि पर कुछ न उग सके – ऊसर
२४.जनता में प्रचलित सुनी -सुनाई बात – किंवदंती
२५.जो उच्च कुल में उत्पन्न हुआ हो – कुलीन
२६.जिसकी सब जगह बदनामी – कुख्यात
२७.जो क्षमा के योग्य हो – क्षम्य
२८.शीघ्र नष्ट होने वाला – क्षणभंगुर
२९.कुछ दिनों तक बने रहना वाला – टिकाऊ
३०.पति-पत्नी का जोड़ा – दम्पति
३१.जो कम बोलता हो – मितभाषी
३२.जो अधिक बोलता हो – वाचाल
३३.जिसका पति जीवित हो – सधवा
३४.जिसमे रस हो – सरस
३५.जिसमे रस न हो – नीरस
३६.भलाई चाहने वाला – हितैषी
३७.दूसरों की बातों में दखल देना – हस्तक्षेप
३८.दिल से होने वाला – हार्दिक
३९.जिसमे दया न हो – निर्द
४०.जो सब जगह व्याप्त हो – सर्वव्यापक
४१.जानने की इच्छा रखने वाला – जिज्ञासु
४२.सप्ताह में एक बार होने वाला – साप्ताहिक
४३.साहित्य से सम्बन्ध रखने वाला – साहित्यिक
४४.मांस खाने वाला – मांसाहारी
४५.जिसके आने की तिथि न हो – अतिथि
४६.जिसके ह्रदय में दया हो – दयावान
४७.जो चित्र बनाता हो – चित्रकार
४८.विद्या की चाह रखने वाला – विद्यार्थी
४९.हमेशा सत्य बोलने वाला – सत्यवादी
५०.जो देखने योग्य हो – दर्शनीय