News Hindi – आज की टॉप 10 सुर्खियाँ हिंदी में समाचार 2023
News Hindi
- केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी शाम 6.45 बजे ‘हस्तांतरण’: इन ट्रांसमिशन और ‘क्षेत्रज्ञ’: प्रबुद्ध, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट्स, जयपुर हाउस, नई दिल्ली में प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
- इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी, कौशल विकास तथा उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर 12 बजे इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय और आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन, दिल्ली में साइबर सुरक्षा निर्देशों पर एफएक्यू दस्तावेज करेंगे जारी |
- वाणिज्य मंत्रालय विश्व व्यापार संगठन की आगामी बैठक में प्रमुखता से उठाए जाने वाले मुद्दों पर अंतर-मंत्रालयी परामर्श करेगा |
- राज्य के समग्र विकास और आधुनिकीकरण में मदद करने वाले अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए स्थापित मुख्यमंत्री नवा केरल पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप, 77 शोधकर्ताओं को प्रदान की जाएगी |
- उत्तर प्रदेश सरकार लोगों में सुरक्षा जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान करेगी शुरू
- दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में राकेश अस्थाना की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सर्वोच्च न्यायालय |
- अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के चुनाव से संबंधित लंबित मामले की सुनवाई करेगा
सर्वोच्च न्यायालय | - पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा पर होंगे रवाना |
- भारत के 11वें प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा का जन्मदिन |
- अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस |