UP Election Latest News: यूपी चुनाव पर बोले पीएम मोदी, हर वोट 2023
UP Election: यूपी चुनाव पर बोले पीएम मोदी, हर वोट बेहद कीमती, हर किसी को बतानी होगी इसकी कीमत

पीएम मोदी आज वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इससे पहले पार्टी ने कार्यकर्ताओं से उनके विचार मांगे थे। चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद उनका ये पहला संवाद है जो नमो एप के जरिए हुआ।
नई दिल्ली (जेएनएन)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने चुनाव क्षेत्र वाराणसी के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। 45 मिनट के इस संवाद के दौरान उन्होंने आठ भाजपा कार्यकर्ताओं से बात की और उनके विचार भी जाने। नमो एप के जरिए यह संवाद सुबह 11 बजे शुरू हुआ था। प्रधानमंत्री मुख्य रूप से बूथ अध्यक्षों के साथ चर्चा कर उन्हें जीत का मंत्र दिया। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला राजनीतिक कार्यक्रम था। बता दें कि सांसद बनने के बाद से पीएम 31 बार वाराणसी का दौरा कर चुके हैं।